इंदिरा भवन में DDC अध्यक्षों की बैठक:विकास योजनाओं और जमीनी समस्याओं पर चर्चा, GPM अध्यक्ष ने बताई प्रियंका गांधी को बताई जिले की समस्याएं

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में देशभर के डीडीसी (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की डीडीसी अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। बैठक में डीडीसी अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति, मनरेगा, आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। गजमती ने प्रियंका गांधी को बताई जिले की समस्याएं गजमती भानु ने गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले की समस्याओं से प्रियंका गांधी को अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का उल्लेख किया। समस्याओं को संसद से सड़क तक उठाने का दावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी डीडीसी अध्यक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर की समस्याओं को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण भारत, आदिवासी समाज और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। जिले की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का बताया अवसर इस अवसर पर गजमती भानु ने कहा कि यह मुलाकात जिले की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। यह बैठक संगठनात्मक रूप से भी अहम थी, जिसमें आने वाले समय में कांग्रेस की रणनीति और जनआंदोलनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *