इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है। राजवाड़ा पर हुरियारों की टोलियां जुटने लगी हैं। उधर, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। इससे पहले रविवार तड़के 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन किया गया। बाबा को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद त्रिपुंड, मुंडमाल और रजत आभूषणों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी को हर्बल रंग चढ़ाया गया। बाबा का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। देखिए, तस्वीरें…


