अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस 21 दिसंबर को ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी द्वारा लोगों को करीब 30 मिनट तक ऑनलाइन लाइव ध्यान करवाया। वहीं ऑर्ट ऑफ लिविंग इंदौर की टीम ने एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट के 4 परिसरों में 6 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को ध्यान कराया। इनमें से कई स्टूडेंट्स ने शाम के सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने खूब उत्साह दिखाया और शांति का अनुभव किया।


