इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। मेयर ने उन्हें नगर निगम विकास कामों से संबंधित नागरिक पत्रिका भेंट की। मेयर ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ ही इंदौर शहर में विभिन्न विकास काम किए जा रहे हैं। जिसमें कान्ह-सरस्वती नदी शुद्धिकरण का कार्य भी है। उन्होंने जल शक्ति मिशन की दिशा निर्देश के अनुसार नगर निगम इंदौर द्वारा कान्ह नदी शुद्धिकरण के तहत रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और सीवर लाइन बिछाना, एसटीपी निर्माण और संबंधित कामों की योजना की वित्तीय स्वीकृति के संबंध में बात की। साथ ही जल्दी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।


