नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इस क्रम में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने और वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए वेस्ट से आर्ट, टैलेंट से पहचान थीम पर आरआरआर टैलेंट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि यह प्रतियोगिता नगर निगम इंदौर द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें शहर के स्कूल, कॉलेज, निजी संस्थान, स्टार्टअप्स तथा आम लोग सहभागिता कर सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन गांधी हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च निर्धारित की गई है। वार्ड स्तर पर होगा सम्मान आरआरआर टैलेंट कॉम्पिटिशन में चयनित प्रतिभागियों की उत्कृष्ट कलाकृतियों को उनके संबंधित वार्डों में नामांकित कर स्थापित किया जाएगा। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को वार्ड स्तर पर नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी तथा स्वच्छता एवं पुनःउपयोग (रीयूज-रिसायक्लिंग) के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सकेगा। कॉम्पिटिशन की प्रमुख नियम एवं शर्तें शहरवासियों से सहभागिता करने की अपील निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अनूठी पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और वेस्ट मैनेजमेंट को रचनात्मकता के माध्यम से एक नई पहचान दें। यह कॉम्पिटिशन न केवल प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-चेतना को भी सुदृढ़ करेगी।


