दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 दिसंबर को दस्तूर गार्डन में आयोजित होगा। इसकी संमूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़ को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.47 पर उद्योगपति आरके जैन रानेका करेंगे। आकर्षक मंडप का उद्घाटन मुल्कराज बादशा जबलपुर और सम्मेलन का आगाज मुकेश बाकलीवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इस अवसर पर सम्पूर्ण रंगीन परिचय पुष्प पत्रिका का विमोचन नीलेश छाबड़ा देवास द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में उद्योगपति अशोक पाटनी किशनगढ़ राजस्थान, प्रमोद पहाड़िया, संदीप मोयरा एवं अमित कासलीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका व मुख्य सूत्रधार यशकमल अजमेरा जयपुर ने बताया कि शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्राप्त बायोडाटा में 700 से अधिक डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट के हैं। उच्च गुणवत्ता के प्रत्याशी ही सोशल ग्रुप के परिचय सम्मेलन की विशेषता है। 15 दिसंबर को सम्पन्न होने वाले परिचय सम्मलेन में अमेरिका, पांडिचेरी, गोवाहाटी, दिल्ली, मुंबई, जोधपुर सहित कई बड़े शहर से प्रत्याशी व अभिभावक आ रहे हैं। 16 रीजनों एवं 360 ग्रुप के माध्यम से हो रहा है परिचय सम्मेलन देशभर में 16 रीजनों एवं 360 ग्रुप के माध्यम से जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला जयपुर, सूत्रधार जेके जैन कोटा व ममता जैन रायपुर ने बताया कि इस वर्ष 8 से अधिक देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे विशेष प्रतिनिधि के माध्यम से प्रविष्टि प्राप्त होना है। आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रत्याशी स्वयं मंच से नवीन शैली में परिचय देंगे। समारोह स्थल पर जन्म पत्रिका मिलान हेतु कंप्यूटर एवं ज्योतिष दोनों विधाओं से मिलान् की सुविधा सुनिश्चित की गई है। प्रत्याशियों से व्यक्तिगत मुलाकात हेतु अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्याशियों की पुस्तिका परिचय पुष्प 2024 का प्रकाशन सम्मेलन में देश-विदेश से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। आने वाले समस्त प्रत्याशियों की पुस्तिका परिचय पुष्प 2024 का प्रकाशन किया जा रहा है। प्रमुख संयोजक प्रदीप गंगवाल ,राजीव गिरध्धरवार भोपाल , प्रशांत जैन जबलपुर , संजय पापड़ीवाल इंदौर के सहयोग व सभी रीजन अध्यक्ष व पदाधिकारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल अजमेरा , निर्मल सेठी , हेमचंद झंझरी, टीके वेद, हंसमुख गांधी , राजेश लारेल की सक्रियता व सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल , बाहुबली पांड्या , राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोहर झांझरी ,आरके जैन, सुशील पांड्या के अथक प्रयास से ही यह सफलता प्राप्त हुई है। मुख्य पुस्तिका परिचय पुष्प के प्रधान संपादक कीर्ति पांड्या ,सह संपादक मनीष जैन व संपादक मंडल की टीम द्वारा प्रकाशित की गई है।


