इंदौर में अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन:युवक-युवतियों ने दिया मंच से परिचय, पहले दिन 21 रिश्ते तय

अग्रसेन सोशल ग्रुप का दो दिवसीय 38वां अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन शनिवार सुबह 11 बजे द मीरा गार्डन में प्रारंभ हुआ। महामंडलेश्वर डॉक्टर चेतन स्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु बिन्दल, राजेश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे। पांच युवती प्रत्याशी भी शुभारंभ समारोह की अतिथि बनी। चेतन स्वामी ने कहा कि विवाह संबंधों में रूप रंग के साथ संस्कार एवं गुणों को भी पूरा महत्व दें। ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से बारिश के बावजूद प्रत्याशी अभिभावकों का आना प्रारम्भ हो गया था। साढ़े ग्यारह बजे से प्रत्याशी परिचय का दौर प्रारम्भ हुआ। युवती प्रत्याशियों ने भी खुलकर भावी जीवन साथी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अधिकांश युवतियों ने खुले विचारों वाला एवं जो मेरी भावनाओं को समझे ऐसा जीवन साथी की पसंद प्रकट की। साथ ही युवक प्रत्याशी जॉब वाली ऐसी लड़की चाहते हैं जो परिवार से भी सामन्जस्य बैठा सके। देर शाम तक 225 युवाओं का मंच से परिचय पूरा हो चुका था। जो अभी रात तक चलने की उम्मीद है। सम्मेलन स्थल पर पत्रिका मिलान और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। मिलन संपर्क समिति के निरंजन गुप्ता हरिस्वरूप अग्रवाल के अनुसार 21 रिश्ते तय होने की स्थित में हैं। ग्रुप द्वारा बिना दहेज शादी की इच्छा रखने वाले महाराष्ट्र के विशाल अग्रवाल का सम्मान किया गया। अतिथि स्वागत कमलेश चौधरी शरद गोयल, गोपाल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद गोयल ने किया। आभार राजेन्द्र गोयल ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *