इंदौर में एलएक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर की मौत:रिहैब सेंटर में आया अटैक, 2 घंटे पहले अस्पताल लाए थे; पिता रह चुके हैं निगम कमिश्नर

इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एक रिहैब सेंटर में रविवार देर शाम एलएक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर को अचानक अटैक आ गया। उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से अवसाद में थे और इसी कारण नशे की लत लग गई थी। रविवार को नशा मुक्ति उपचार के लिए सेंटर पहुंचे थे, लेकिन करीब दो घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। नशे की लत से खुद भी परेशान थे हीरानगर पुलिस के अनुसार शालीमार सुखलिया निवासी आयोग (50) पुत्र रामकुमार पटेरिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोस्तों ने बताया कि वह रविवार शाम महालक्ष्मी नगर स्थित एक रिहैब सेंटर पहुंचे थे, जहां करीब दो घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि आयोग पिछले कुछ समय से कामकाज को लेकर अवसाद में थे, जिसके चलते उन्हें नशे की लत लग गई थी। वे खुद इसे छोड़ना चाहते थे और पत्नी व पिता से चर्चा के बाद उपचार के लिए सेंटर पहुंचे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। पिता रह चुके हैं कमिश्नर आयोग के पिता रामकुमार पटेरिया राज्य शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे विदिशा के एक सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत रहे और रतलाम नगर निगम में कमिश्नर भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे बैतूल स्थित अपने पैतृक घर में रहते हैं और इंदौर में बेटे-बहू से मिलने आते-जाते रहते थे। पुलिस के अनुसार मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आयोग किस तरह के तनाव से गुजर रहे थे, इस संबंध में परिजनों से विस्तृत जानकारी बाद में ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *