इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रविवार रात करीब 12 बजे गैरेज संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। मृतक का नाम राज (25) है, जो गैरेज चलाता था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रोहन लोगों से कहता था कि वे राज के गैरेज पर गाड़ियों का काम न करवाएं, क्योंकि राज ज्यादा पैसे लेता है। इसी वजह से दोनों के बीच हफ्ते भर से विवाद चल रहा था। डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक पुलिस ने हत्या के आरोपी रोहन पिता राजू वर्मा, शुभम पिता राजेश फुलेरिया और प्रतीक पिता राजेश धीमान पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक के दोस्त विशाल बनोधा ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। सोमवार सुबह परिजन के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। परिवार ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजन माने। देखिए प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- खेत में बुलाया और घेरकर जान ले ली
विशाल के अनुसार राज, सौरभ और चिंटू राजपूत के साथ लाइट हाउस मल्हार मेगा मॉल गए थे, जहां राज के मोबाइल पर रोहन का कॉल आया। रोहन ने गाली-गलौज करते हुए बात की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह बाबू के खेत पर आने की बात कहने लगा। सभी दोस्त बाइक से वहां पहुंचे, जहां पहले से ही आरोपी हथियारों से लैस खड़े थे। शुभम और प्रतीक ने राज को घेर लिया, जबकि रोहन ने चाकू निकालकर राज के प्राइवेट पार्ट में दो से तीन वार किए और फिर पैरों पर भी हमला किया। सौरभ ने उसे रोकने की कोशिश की, जिससे सौरभ के हाथ में चोट लगी। राज जमीन पर गिर पड़ा। उसे गाड़ी से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की
हत्या के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। सोमवार सुबह गाड़ी अड्डा इलाके में लोगों ने हाथों में तख्तियां और आरोपियों के फोटो लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। लोगों ने कहा कि हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। राज के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। उसका एक भाई भी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राज काफी मिलनसार और सभी से अच्छे रिश्ते रखता था। ये खबर भी पढ़ें- चाकू से 18 वार किए, फिर गला रेता इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार (27 दिसंबर) दोपहर सरे बाजार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए। फिर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…


