शहर में एबी रोड चिड़ियाघर के सामने स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन में 16 से 22 दिसंबर तक पं. पुष्पानंदजी (पवन तिवारी कांटाफोड़ वाले) की भागवत कथा होगी। इस कथा में उल्लेखनीय बात यह है कि इसका आयोजन संयुक्त रूप से चार परिवार मिलकर कर रहे हैं। कथा के पहले दिन सोमवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व सुबह 11 बजे भागवतजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन और विभिन्न प्रसंग होंगे। आयोजनकर्त्ताओं में से हर्ष परवाल ने बताया कि इसमें मामा और बुआ के परिवारजन मिलकर यह कथा करवा रहे हैं। कथा कराने वाले चार माहेश्वरी परिवारों में राठी, परवाल, मालपानी और आगीवाल के 11 भाई शामिल हैं। आमंत्रण-पत्र से लेकर कथा स्थल और व्यासपीठ को मोरपंख से सजाया गया है। मोरपंख इसलिए क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाल पर इसे धारण किया है।


