इंदौर में टक्कर के बाद कार सवार युवक का अपहरण:आधे घंटे बायपास पर घुमाया, सोने की अंगूठी-ब्रेसलेट उतरवाकर ले गए

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कार से टक्कर मारने के बाद युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संस्कृति पैराडाइज निवासी तनिष्क पुत्र महेश बैरागी ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार रात वह कार से जा रहे थे। कैलोद पाटा के पास पीछे से एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। वह नीचे उतरकर देखने लगे तो दूसरी कार से तीन लोग उतरे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जबरन कार में बैठाकर बायपास पर घुमाया शिकायत के अनुसार आरोपियों ने तनिष्क को जबरदस्ती अपनी कार (MP07 ZZ 2649) में बैठा लिया। इसके बाद उसे बायपास पर करीब आधे घंटे तक घुमाया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सोने के आभूषण और अन्य सामान छीना आरोप है कि बदमाशों ने तनिष्क के हाथ से सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, घड़ी और महंगा चश्मा उतरवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने मायाखेड़ी इलाके में युवक को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आरोपियों में नितेश और अर्जुन निवासी बाणगंगा, संजय और विजय निवासी चंदननगर तथा सुखविंदर निवासी बाणगंगा को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *