इंदौर में तापमान 3 डिग्री बढ़ा,फिर भी ठंड बरकरार:रात में सर्द हवाओं ने कंपकपाया, सुबह कोहरे का दौर

इंदौर में साल के पहले दिन ठंड का खासा असर बना रहा। हालांकि दूसरे दिन तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ। लेकिन 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण ठंड का असर बरकरार है। रात को भी तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन रही। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 10 दिनों तक तेज ठंड का अनुमान जताया है। इंदौर में सुबह कोहरा भी छा रहा है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा था। विजिबिलिटी ठीक थी। हालांकि बाद में धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिन कोहरे का दौर रहेगा। इस साल की पहली रात का तापमान 9.4 (-1) डिग्री सेल्सियस रहा। 10 जनवरी के बाद हल्के बादल छाने के आसार हैं। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में फिर इजाफा होगा। ​​​​​10 साल में 10 डिग्री से कम रहा तापमान इंदौर में जनवरी में पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम ही रहा है। 2019 में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान भी रिकॉर्ड हुआ था। 2019 के जनवरी में दो सीवियर कोल्ड डे और चार कोल्ड डे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *