इंदौर में दवा व्यापारी की कार में तोड़फोड़…VIDEO:पुलिस को पूर्व नौकर पर शंका; अज्ञात पर केस दर्ज

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक कार में तोड़फोड़ करने का वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। वीडियो एमजी रोड़ इलाके के अपोलो टॉवर का बताया जा रहा है। सोमवार दरमियानी रात यहां पार्किग में खड़ी एक काले रंग की कार में तोड़फोड़ की गई। वीडियो में काले रंग के कपड़े पहना नकाबपोश युवक दौड़ आता है और वहां खड़ी कार में लोहे की रॉड से तोड़फोड़ करता दिखाई देता है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआई जितेन्द्र यादव का कहना है कि, मामले में व्यापारी ने कार में तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज कराया है। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार दवा व्यापारी आशीष की है। जिसके यहां पूर्व नौकर जितेंद्र मीणा दो दिन पहले लाखों के जेवर लेकर फरार हुआ था। पुलिस को भी जितेंद्र पर शंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *