इंदौर में दूषित पानी से हुईं मौत के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

भास्कर संवाददाता | भैरूंदा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुईं मौत के मामले में और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना दुर्गा मंदिर चौराहे पर हुआ, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस भैरूंदा, गोपालपुर व लाड़कुई के के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। तीनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से हुई मौतें शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। तेज होगा आंदोलन कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस भैरूंदा अध्यक्ष सुनील गोलिया, लाड़कुई ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र मीणा, गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अजय पटेल, संतोष शर्मा (हालियाखेड़ी), पार्षद अशफाक खान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *