इंदौर में नशे के खिलाफ अब शहर काजी का VIDEO:स्कूल प्रोग्राम में बोले–नशा बेचने वालों के नाम बताओ, मुझे उनकी टांगे तोड़ना आता है

इंदौर के शहर काजी डॉ.इशरत अली का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे लोगों से अपील कर रहे है कि उन्हें नशा बेचने वालों के नाम बताएं। उन्हें नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ना आती है। यह वीडियो बुधवार को शासकीय उर्दू स्कूल में हुए एक प्रोग्राम का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये प्रोग्राम खजराना क्षेत्र में हुआ था। यहां पर शहर काजी लोगों को संबोधित कर रहे थे। जो वीडियो सामने आया है उसमें शहर काजी डॉ.इशरत अली वहां मौजूद लोगों से कह रहे है कि खजराना जिस बात से बदनाम हो चुका है वह है नशा। पूरे शहर में खजराना इलाके में खुल कर नशा बिक रहा है। मैं कहता हूं कि नशा बेचने वालों के नाम मुझे बताओ, आप पिक्चर में नहीं आएंगे। आप खामोशी से मुझे नाम बता दीजिए। नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ना मुझे आती है। इधर, दैनिक भास्कर ने शहर काजी डॉ.इशरत अली से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि स्कूल के एक प्रोग्राम में वे गए थे। वहां सभी जिम्मेदार लोग बैठे थे। देखने में आ रहा है कि खजराना क्षेत्र में नशा खुले आम बिक रहा है। इसी संदर्भ में मैंने यह बात कही थी। नाम सामने आने पर पुलिस ही कार्रवाई करेगी। जब तक पुलिस को नाम नहीं पता होंगे तब तक कार्रवाई कैसे होगी। समाज के जागरूक लोग ही नाम बताएंगे तभी कार्रवाई होगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नशे के खिलाफ लगे हैं। सभी को मिलकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *