इंदौर में पर्सनल ग्रोथ एवं सक्सेस पर सेमिनार:शिक्षकों और पीएससी एग्जाम्स की तैयारी कर रहे युवाओं को बताए सफलता के गुर

कोहिनूर कॉलोनी आजाद नगर स्थित न्यू जुबिलेंट पब्लिक स्कूल में पर्सनल ग्रोथ एवं सक्सेस सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के शिक्षकों और पीएससी एग्जाम्स की तैयारी कर रहे युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। युवाओं ने सेमिनार के माध्यम से लाभ लिया। सेमिनार में ईशा कुरैशी (पर्सनल ग्रोथ ट्रेनर) एवं शादाब बरकाती (ट्रेनर ) ने युवाओं को परीक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान की। सेमिनार में मुख्य अतिथि एवं स्पेशल गेस्ट डॉ. हारून रशीद (लंदन) डॉ. इकबाल नागोरी रिटायर्ड रेलवे मेडिकल ऑफिसर थे। एडवोकेट इम्तियाज मंसूरी और मंसूरी समाज अध्यक्ष शरीफ मंसूरी एवं कमेटी के सदस्यों ने मेहमानों का स्वागत किया। सेमिनार न्यू जूबिलेंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रमीज खान ने आगाज किया। आभार यास्मीन मंसूरी ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *