इंदौर के भागीरथपुरा चौकी के सामने एक युवती ने बुधवार को जहर खा लिया। युवती तनीषा जगताप ने एक दिन पहले दो प्लाट के रुपए हडपने को लेकर भागीरथपुरा में लिखित शिकायत की थी।
तनीषा को तुंरत पुलिस ने एमवाय उपचार के लिए भेजा है। यहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तनीषा ने मनीष धार गुडे के खिलाफ दो प्लाट के 27 लाख रुपए लेने को लेकर शिकायत की थी। उसने बताया था कि करीब दो माह पहले राधे के बगीचे में दो प्लाट का सौदा नकदी रुपए लेकर मनीष से किया था। जिसमें मनीष ने कब्जा और दस्तावेज दोनों नहीं दिए। हालांकि पुलिस ने बुधवार को मनीष को थाने बयान के लिए बुलाया था। इससे पहले तनीषा गुस्सा होकर बाहर आ गई ओर फिर जान देने की कोशिश की।


