इंदौर में बिल्डर को नशा सप्लाई करने वाला पकड़ाया:युवतियों के साथ मिलकर करता था तस्करी; 15 ग्राम एमडी ड्रग जब्त

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने पिछले शनिवार को भोपाल के बिल्डर अवाक को पकड़ा था। उसने बाबा का नाम कबूला था। जिसे पुलिस ने दो युवतियों के साथ पकड़ा है। आरोपियों से एमडी ड्रग जब्त हुई है। आरोपी नए लड़कों को फंसाकर उन्हें एमडी ड्रग की आदत डालते थे। एसीपी अमरेंद्र सिंह की टीम ने वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा, निवासी महालक्ष्मी नगर और उसके साथ कार में बैठी दो युवतियों रिशु झा और अलीशा मसीह को शुक्रवार को पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 15 ग्राम एमडी ड्रग मिली है। रिशु झा उर्फ नेहा, पुत्री अजय झा ने बताया कि वह मूलतः अंधेरी ईस्ट, मुंबई की रहने वाली है और आरोपी बाबा के साथ बड़े-बड़े क्लब और बार की पार्टियों में जाकर अवैध एमडी ड्रग्स की सप्लाई करती है। इसके अलावा आरोपी अलीशा मसीह उर्फ जैनी, पुत्री अनिल मसीह, रतलाम जिले की रहने वाली है। गोवा के पार्टियों के साथ मेट्रो शहर जुड़े हैं तार बाबा शर्मा के तार गोवा के कई क्लब पार्टियों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। क्लबों में वह युवतियों की सहायता से आसानी से एमडी ड्रग्स सप्लाई करता है। बाबा किन लोगों से यह नशा लेता था, इसकी जानकारी निकाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *