इंदौर में भी वकीलों ने नहीं किया काम:न्यायालयीन कार्य प्रभावित; शिवपुरी में एडवोकेट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की निर्मम हत्या के विरोध में पूरे मध्यप्र देश के वकीलों में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में इंदौर में जिला कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के वकीलों ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों के कार्य से विरत रहने के चलते न्यायालयीन कामकाज प्रभावित रहा और कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। जिला कोर्ट इंदौर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एलएल यादव ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि करेरा में एडवोकेट की हत्या केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह पूरे वकालत पेशे और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रहार है। एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग यादव ने सरकार से मांग की कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग सभा में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और वकील प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि लगातार बढ़ रही अधिवक्ताओं पर हिंसक घटनाएं मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और सरकार को अब ठोस व प्रभावी कदम उठाने होंगे। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एडवोकेट की हत्या के आरोपियों की कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की गई कि मामले की जांच तेजी से पूरी कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी वकील की हत्या मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की हत्या 10 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। वारदात के बाद फरार तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान रविवार सुबह चिरली तिराहा पर एक आरोपी से शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ, जिसमें उसके पैर में दो गोलियां लगीं।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *