इंदौर में महिलाओं से मारपीट के दो मामले:भाई को बचाने पहुंची युवती बनी शिकार; पति ने पत्नी को पीटा, घर से निकाला

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि पूर्व विवाद के चलते आरोपी उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। भाई की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कपड़े भी खींचे गए। पुलिस ने शांतिनगर निवासी युवती की शिकायत पर संदीप पाटीदार और गणपति पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती के अनुसार, उसकी मां जब बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने भाई के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। कपड़ों को लेकर विवाद, आर्टिस्ट पत्नी से मारपीट दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। छोटा बागड़दा निवासी रंजना नाम की महिला, जो पेशे से आर्टिस्ट हैं, ने अपने पति कमलेश नामदेव पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, वह घर पर बेटे के साथ थीं, तभी पति ने कपड़ों को लेकर आपत्ति जताते हुए अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और बाहर भी मारपीट की। बेटे ने बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *