इंदौर में मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदा युवक:रात में टहलने के दौरान पुलिस पर थप्पड़ मारने के आरोप, मानसिक तनाव से जूझ रहा था

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ताप्ती परिसर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय राज, पिता मनोज, गर्मी लगने के कारण रात में अपनी मल्टी के नीचे टहल रहा था। इसी दौरान चौकीदार ने उससे देर रात घूमने की वजह पूछी। तभी वहां पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान ने युवक को रोककर पूछताछ की और उसे थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद युवक घबरा गया और कथित रूप से पकड़े जाने के डर से मल्टी की पांचवीं मंजिल पर पहुंचा और नीचे कूद गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच जारी है। मां बोली- मेरी आंखों के सामने कूद गया बेटा राज की मां ने बताया कि उन्होंने दो बार बेटे को समझाकर अंदर आने के लिए कहा था, लेकिन वह फिर से घर के बाहर चला गया। जब वह उसे देखने नीचे पहुंचीं, तभी उनके सामने ही राज ने छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार रातभर अस्पताल के बाहर बैठा रहा। राज के पिता पेशे से बावर्ची हैं। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। बहन निकिता ने बताया कि राज को सांस लेने में दिक्कत रहती थी, इसलिए वह बाहर टहल रहा था। पहले गार्ड ने उसे रोका, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। बाद में गार्ड ने पुलिस को बुला लिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को राज की तबीयत के बारे में बताया और भाई ने माफी भी मांगी, लेकिन एक जवान ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद राज पुलिस के नाम से घबराने लगा और बार-बार फ्लैट के अंदर-बाहर करने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *