इंदौर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला:बदमाशों पर सामान्य धाराओं में केस; पीड़ित ने की गंभीर धारा बढ़ाने की मांग

इंदौर के परदेशीपुरा में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पीड़ित ने डीसीपी जोन-2 से गंभीर धारा बढ़ाने के साथ आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि, आरोपी सूदखोरी का काम करते हैं। डीसीपी ने मामले को दिखवाने की बात कही है। शुक्रवार को डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के पास प्रदीप वशिष्ठ निवासी वीणा नगर पहुंचा। उसने बताया कि, 9 दिसंबर को रात में वह अपने भाई के साथ जा रहा था। इस दौरान कपिल जैन ने उसे रोका। वहीं दीपा और उसके साथी गुंडे सुनील उर्फ मिर्ची ने उसके साथ मारपीट की। उसने चाकू लेकर सिर पर वार कर दिया। जिसमें गंभीर चोट आई है। इस दौरान एमवाय अस्पताल में एमएलसी में भी डॉक्टरों ने गंभीर चोट बताई है, लेकिन पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पीड़ित ने डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा से गुहार लगाई है। जिसमें कपिल पर सूदखोरी का व्यापार करने और सुनील पर रुपए वसूलने के आरोप लगाए हैं। वहीं उन पर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई करते हुए गंभीर धारा बढ़ाने के साथ जुलूस निकालने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *