इंदौर में राशन क्वालिटी के आलू के भाव में गिरावट:मंडी में नहीं हो रही आवक, किसान ने कहा-तेज सर्दी से फसल पर पड़ा असर

राशन क्वालिटी के नए आलू के भाव में कमी आई है, जिससे इसकी आवक कम हो गई है। सूत्रों का कहना है कि किसान कम भाव पर आलू नहीं निकाल रहे हैं। जिससे मंडियों में आवक का प्रेश नहीं बन पा रहा है और जैसे भाव में कमी आने चाहिए वह नहीं आ रही है। रिटेल मार्केट में आलू 40 से 50 व मीडियम 30 से 35 रुपए किलो बिक रहा है। आलू किसान प्रदीप लोधी ने बताया- शुरुआती दिनों में गर्मी से फसल को नुकसान हो रहा है और अचानक तेज सर्दी हो गई है इसका भी बुरा प्रभाव फसल पर पड़ा है। आलू दागी हो रहा है। राशन क्वालिटी नए आलू दागी आने से इसमें लेवाली ठंडी हो गई है और भाव कम हो गए। इंदौर देवी अहिल्या बाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन की 6 हजार, नए प्याज की 40 और आलू की 20 हजार बोरी की आवक हुई। मंडी में नया आलू चिप्स 2300 से 2400, पुखराज राशन नया 1400 से 1700, ज्योति 1600 से 1800, प्याज नया 3200 से 3300, एवरेज 2500 से 2800, गोल्टा 1800 से 2100, लहसुन ऊंटी 27000 से 28000, बोल्ड 24000 से 25000 रुपए क्विंटल के भाव पर बिकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *