रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स समिति इंदौर द्वारा मंगलवार सुबह 11 बजे श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि ईश्वरी रावल, संस्था के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती कि मूर्ति को माल्यार्पण किया। मृगाक्षी खोचे ने नृत्य प्रस्तुति द्वारा गणेश वंदना की। संस्था के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया व संस्था के कार्यकारी सदस्य अरुण अग्निहोत्री द्वारा मुख्य अतिथि ईश्वरी रावल का परिचय दिया गया। संस्था के कार्यकारी सदस्य प्रकाश चौरे ने संस्था का परिचय दिया और पेंशनर्स दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आगे जिन सदस्यों ने अपनी आयु के 70, 75, 80, 85, 90 व 95 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, ऐसे 30 सदस्यों का सम्मान मुख्य अतिथि व संस्था के अन्य सभी सदस्यों द्वारा किया गया। संस्था के सभी कार्यकारी सदस्यों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया। इसके बाद अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने अपना भाषण दिया। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्य व भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि ईश्वरी रावल ने अपना भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अपने कई अनुभव साझा किए। संस्था की स्मारिका “अनमोल सफर ” 3 का विमोचन भी किया गया। जिन सदस्यों ने संस्था को अनुदान दिया है उनका आभार संस्था के कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद पाल द्वारा प्रकट किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष भालचंद्र सोनगांवकर द्वारा मुख्य अतिथि व कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया गया। इसके बाद संस्था के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई तथा अंत में राष्ट्र-गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वस्ति वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, उपाध्यक्ष भालचंद्र सोनगांवकर, महामंत्री नरेंद्र एदलाबादकर, सचिव श्रीकांत यादव, कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद पाल, अंकेक्षक सुरेश अभ्यंकर व कार्यकारी सदस्य अरुण अग्निहोत्री, प्रकाश चौरे, सुंदर द्रविड, दिनेश सरवरीया, कैलाश सुनानिया, स्वाति वर्मा व सुनील उदंड आदि सदस्य उपस्थित थे।


