इंदौर में रोजगार मेले में 122 युवाओं को नौकरी:स्वरोजगार शुरू करने के लिए टीम ने दिया गाइडेंस; अप्रेन्टिशिप योजना में युवाओं ने दिखाई रुचि

इंदौर के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 फरवरी को एक दिनी रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम) जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कई कंपनियों में अलग-अलग पदों पर 122 युवाओं का चयन किया गया है। मेले में 231 युवक-युवतियों ने भाग लिया। पीएस मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि मेले में 18 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने साक्षात्कार लेकर 122 युवक-युवतियों का शुरुआती रूप से चयन किया। यह चयन सेल्स एक्जीक्युटिव, टेलीकॉलर, पैकिंग, सेल्समेन, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि पदों के लिए किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 32 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। उन्हें स्वरोजगार स्थापित किए जाने और प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 3 आवेदकों का चयन कर कंपनी में भेजे गये। मेले में मुख्य रूप से टाटा मोटर, मोजेक वर्क स्कील, पटेल मोटर्स, श्याम मेटल, लैण्डकॉर्म ग्रुप, डीटी इंड्रस्ट्रीज, जस्ट डॉयल आदि कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *