भंवरकुआ इलाके में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस के मुताबिक यह घटना आईटी पार्क के पास हुई। टाटा एस वाहन ने पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइक सवारों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे बीट के जवानों ने घायलों को ऑटो रिक्शा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर नशे में था। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस हादसे में एक युवक के सिर में भी चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। फिलहाल पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कराने की बात कह रही है। ये खबर भी पढ़ें… एक किमी तक लोगों-वाहनों को कुचलता गया ट्रक इंदौर में सोमवार शाम को एक ट्रक करीब एक किलोमीटर तक मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को कुचला-टक्कर मारी। हादसा शहर के एयरपोर्ट रोड पर हुआ है। एसीपी अमित सिंह के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने करीब 30 लोगों को चपेट में लिया। पूरी खबर पढ़ें…


