इंदौर में शादी समारोह में कैमरा का बैग चोरी:सोनी कैमरा, तीन लेंस सहित अन्य सामान गायब, दीवार फांदकर आया था बदमाश

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बदमाश ने वीडियोग्राफर का कैमरा और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 12 फरवरी को पटेल धर्मशाला में हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पटेल धर्मशाला में शूटिंग के दौरान बैग गायब हुआ पुलिस के मुताबिक विशाल यादव निवासी गुना पेशे से वीडियोग्राफर है। वह गुल्लन राजपूत की शादी में शूटिंग के लिए पटेल धर्मशाला आया था। विशाल ने बताया कि उसने कैमरा और बैटरियां चार्जिंग पर लगाई थीं और करीब 10 मिनट के लिए मोबाइल पर बात करने बाहर चला गया। लौटने पर उसका बैग और सामान गायब था। बैग में सोनी कैमरा और तीन लेंस सहित अन्य सामान विशाल ने पुलिस को बताया कि बैग में सोनी A7M3 कैमरा बॉडी, 35 एमएम, 50 एमएम और 24-70 एमएम के तीन लेंस, एक कैमरा चार्जर, एक मोबाइल चार्जर, दो कैमरा बैटरियां और कपड़े रखे थे। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दीवार फांदकर भागता दिखा संदिग्ध पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करता और बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *