संत सावता महाराज मंदिर पर 3 जनवरी को समाजसुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रारंभ में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संत शांत महाराज की प्रतिमा पर भी माला पहनाई गई। संत सावता माली समाज शिवाजी नगर के अध्यक्ष शिवाजी शिंदे एवं मंत्री सागर भाई ने बताया कि अतिथियों का स्वागत शिवाजी शिंदे, सुरेश सागर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश भामरे ने किया। इस अवसर पर देवीदास मनुनकर और रामचंद्र सैनी ने संबोधित किया। प्रमुख रूप से संयुक्त माली समाज महासंघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली, फूल माली सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सैनी, संयुक्त माली समाज के संयोजक श्याम दरवडे, प्रचार प्रमुख सुभाष दूर, कैलाश पटेल और मातृशक्ति भी उपस्थित थी। आभार अध्यक्ष शिवाजी शिंदे ने माना।


