इंदौर में सराफा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक:हुकुम सोनी फिर चुने गए अध्यक्ष; बसंत सोनी को मंत्री और अजय लाहोटी ​​​​​​​को बनाया कोषाध्यक्ष

इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन की चुनाव होने के बाद सोमवार को पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना गया। हुकुम सोनी को एक बार फिर अध्यक्ष बनाया गया। इसके पहले वे पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशील गुप्ता, मंत्री बसंत सोनी, सह-मंत्री ईश्वर जैन, कोषाध्यक्ष अजय लाहोटी और प्रचार मंत्री कोमल कोठाना को बनाया है। कार्यकारिणी में अविनाश शास्त्री, अजय नीमा, निर्मल वर्मा, अशोक शर्मा और अभिजीत वर्मा कुरी शामिल हुए। अब ये पदाधिकारी सराफा के विकास और ट्रैफिक की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर काम करेंगे। 886 मतदाताओं ने किया मतदान शनिवार को एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सराफा विकास पैनल के आठ सदस्य और तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे। चुनाव में कुल 886 मतदाताओं ने अपने मतदान का उपयोग किया। इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव हर 3 साल में होते हैं। 11 पदों के चुनाव हुए थे, जिसमें 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *