इंदौर में 2 सड़क हादसों में दो की मौत:बड़े गणपति में बाइक डिवाइडर से टकराई, राऊ में घायल महिला ने दम तोड़ा

इंदौर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मल्हारगंज क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में बुधवार रात बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि राऊ इलाके में तीन दिन पहले कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बड़े गणपति में बाइक डिवाइडर से टकराई मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक अरुण सोनी (26) पुत्र तेज बहादुर सोनी, निवासी स्कीम नंबर 51, बुधवार रात बाइक से जा रहे थे। बड़े गणपति इलाके में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार अरुण अपने दोनों बच्चों को लेने ससुराल महेश गाइड लाइन क्षेत्र जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। थार में जा रहे कुछ युवकों ने उन्हें शशि नर्सिंग होम पहुंचाया और उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। अरुण फाइनेंस का काम करते थे और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसी व्यवसाय से जुड़े हैं। राऊ में कार की टक्कर से घायल महिला की मौत राऊ थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल महिला की बुधवार रात मौत हो गई। मृतका मीना श्रीवास्तव (52) पत्नी धनपाल श्रीवास्तव, निवासी साईनाथ कॉलोनी राऊ हैं। सड़क पार करते समय हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक मीना संजय नगर के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात मीना की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *