इंदौर में MD ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए गाड़ी की सीट में छिपाई थी 3 लाख 20 हजार की ड्रग्स

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने लक्ष्मीबाई नगर मेन रोड पर पहुंची। यहां दो युवक सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़े मिले। टीम को देखते ही दोनों घबरा गए, जिस पर उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सीट के अंदर छिपाकर रखा था ड्रग्स पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कमललाल मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान और नरेंद्रलाल मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान बताए। जब उनकी और दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की सीट के अंदर छिपाकर रखी गई 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। एडीसीपी दंडोतिया के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लाभ कमाने के उद्देश्य से सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कमल मजदूरी करता है और दूसरी कक्षा तक पढ़ा है, जबकि आरोपी नरेंद्र दसवीं कक्षा तक शिक्षित है और दुकान चलाता है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *