इंदौर सहकारी दुग्ध संघ को सर्वश्रेष्ठ डेयरी संयंत्र पुरस्कार:30 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध संयंत्र मेंटेनर का निर्माण कार्य प्रगति पर

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (पश्चिम क्षेत्र) द्वारा नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सड़‌क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आणंद के अध्यक्ष डॉ. मिनेश शाह द्वारा इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर को सर्वश्रेष्ठ डेयरी संयंत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दुग्ध संघ के सीईओ दीपक शर्मा ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सदस्यों के लिए सांची दुग्ध उत्पादक चिकित्सा सहायता योजना, दुग्ध उत्पादक सहायता अनुग्रह रांची योजना, सांची जननी सुरक्षा योजना, दुग्ध समिति कर्मचारी मृत्यु सहायता राशि योजना, मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन, चारा बीज अनुदान योजना, पशु मॉश डिवर्मिंग योजना, एसबीआई पशु उत्प्रेरणा मुद्रा ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, बछिया पालन प्रोत्साहन योजना, दुग्ध उत्पादक सदस्य कृषक भ्रमण योजना, पशु स्वास्थ्य रक्षक प्रशिक्षण योजना का संचालन किया जा रहा है। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ संयंत्र परिसर में 76 करोड़ रुपए की लागत से 30 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध संयंत्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें 3 लाख लीटर दूध से एक्सपोर्ट क्वालिटी का दूध चूर्ण तैयार किया जा सकेगा। अन्य सहकारी दुग्ध संघों के अतिशेष दूध का दुग्ध पूर्ण भी तैयार किया जा सकेगा। इससे अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा 30 करोड़ रुपए का ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *