इंसाफ नही मिलने पर परिवार संग भूख हड़ताल का ऐलान, धरना 16वें दिन जारी

भास्कर न्यूज| लुधियाना श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज के कर्मचारी कुलभूषण शर्मा का दिन-रात का धरना 16वें दिन भी लगातार जारी है। धरने पर बैठे कुलभूषण शर्मा ने बताया कि उन्होंने वाइस चांसलर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग पंजाब और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना से कई बार इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई है।उन्होंने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके खिलाफ लगाए गए गैर-कानूनी आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। कुलभूषण शर्मा ने ऐलान किया है कि अब वह कॉलेज के बाहर दिन-रात के धरने के साथ-साथ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। कुलभूषण शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। उन पर पांच सदस्यों की जिम्मेदारी है। उनकी 86 वर्षीय माता बुजुर्ग हैं, जबकि बेटा और बेटी दोनों की पढ़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें जीवित रहते हुए इंसाफ मिलेगा। मंगलवार को हुए धरने में सतीश हांडा, रोहित, भूपिंदर सिंह, राकेश कुमार, परमजीत कौर, चंद्र मोहन, अजीत, मनोज, कंचन, अवनीश और रवि सहित कई लोगों ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *