झारखंड के पलामू में एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिंकू कुमार को जेल भेज दिया गया है। 17 वर्षीय लड़की एक मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। लड़की की मां ने काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शादी करने को लेकर बनाता था दबाव मां ने बिहार के रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के बड़ा हुड़का गांव निवासी पिंकू कुमार पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया। पिंकू, विनोद सिंह का बेटा है। मां के मुताबिक, पिंकू उनके घर आकर बेटी से शादी का दबाव डालता था। इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती जांच में पता चला कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। पिछले दो साल से वे एक-दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी लड़की को अपने घर ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के पास से बरामद कर लिया है।


