इंस्टाग्राम पर रील डालकर युवक ने की आत्महत्या:लिखा- फांसी खा लिया है राजू सिंह; जेब से मिली लक्षमण रेखा की डिब्बी, सुसाईड के कारणों का नहीं चला पता

अनूपगढ़ के रावला मंडी के चक 30 एएस बी इलाके में एक युवक का शव नहर किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 17 केवाईडी निवासी राजू सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले राजू ने अपने मोबाइल पर एक रील बनाकर इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाई थी, जिसमें उसने फांसी लगाने की बात लिखी थी। आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस परिजनों ने बताया- सोमवार को राजू सिंह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम एक परिचित ने उसकी इंस्टाग्राम रील देखी और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने राजू की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान उन्हें एक चरवाहा मिला, जिसने बताया- उसने एक युवक को शराब के नशे में 30 एएस बी की नर्सरी की तरफ जाते देखा था। नर्सरी के पास पेड़ से लटका मिला शव चरवाहे से मिली जानकारी के आधार पर नहर के पास स्थित नर्सरी में तलाश की गई, जहां राजू का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही रावला पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास पुनिया और कॉन्स्टेबल भगवान राम डूडी ने शव को पेड़ से उतरवाकर रावला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शराब का पव्वा, लक्ष्मण रेखा की डिब्बी मिली मृतक की जेब से शराब का एक पव्वा और लक्ष्मण रेखा की खाली डिब्बी मिली है, जिससे अनुमान है कि उसने आत्महत्या से पहले इनका सेवन किया होगा। तीन बच्चों का पिता था राजू रावला एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया- राजू सिंह पिछले काफी समय से 365 हेड क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह शादीशुदा था और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) का पिता था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *