इंस्टाग्राम पर सस्ते सूट का झांसा देकर महिला से ठगी

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर की एक महिला इंस्टाग्राम पर सस्ते सूट के विज्ञापन के झांसे में आ गई। महिला ने सोशल मीडिया पर दिख रहे एड में कम कीमत पर आकर्षक सूट देखे और दिए गए लिंक पर क्लिक कर दुकानदार से संपर्क किया। रेट पूछने के बाद उसने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। महिला के अनुसार, एक महीने तक डिलीवरी नहीं पहुंची। जब उसने दिए गए नंबर पर संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अब न तो सामान मिला और न ही पैसे वापस हुए। खुद को ठगा महसूस करने के बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी पेज और स्पॉन्सर्ड एड के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग कम कीमत, लिमिटेड ऑफर और भारी छूट का लालच देकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। भुगतान होते ही वे नंबर और पेज डिलीट कर देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *