इंस्पेक्टरेट फूड सप्लाई यूनियन पंजाब चुनाव: 16 साल बाद बड़ा उलटफेर

भास्कर न्यूज | अमृतसर इंस्पेक्टरेट फूड सप्लाई यूनियन पंजाब के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। लंबे इंतजार के बाद हुए इन चुनावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां इंस्पेक्टर हरजीत सिंह खेड़ी ने मौजूदा पंजाब प्रधान हरमनदीप सिंह को भारी मतों से पराजित कर यूनियन की कमान अपने हाथ में ले ली। मतगणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में इंस्पेक्टर हरजीत सिंह खेड़ी को 572 वोट मिले, जबकि मौजूदा प्रधान हरमनदीप सिंह को 203 वोट हासिल हुए। इसके अलावा हर्षविंदर सिंह को 254 और हरमोहन सिंह को 36 वोट मिले। कुल 1068 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 3 वोट रद्द पाए गए, जबकि 1065 वोट वैध रहे। इसी तरह जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हुए मुकाबले में राजेश बांसल ने जीत हासिल की। उन्हें 389 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी मेजर सिंह को 366, हरप्रीत सिंह को 228 और गुरमीत सिंह को 82 वोट प्राप्त हुए। वहीं वाइस प्रेजिडेंट पद पर हुए चुनाव में यादविंदर सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 741 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 324 वोट हासिल हुए। गौरतलब है कि यूनियन के ये चुनाव करीब 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कराए गए हैं। वर्ष 2010 से अब तक हरमनदीप सिंह ही यूनियन के पंजाब प्रधान के रूप में कार्यरत थे। लंबे समय से यूनियन के सदस्यों द्वारा चुनाव करवाने की मांग उठाई जा रही थी। शनिवार को हुए इन चुनावों में बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर्स ने मतदान किया और अंततः नतीजों में मौजूदा प्रधान को करारी हार का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *