इको पार्क के नाले में मिला युवक का शव:पत्थर मारकर हत्या का शक, पुलिस ने शुरू किए पहचान के प्रयास

भीलवाड़ा में इको पार्क के नाले के पास झाड़ियों में एक युवक का पत्थरों से कुचला शव मिला है। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। प्रारम्भिक तौर पर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हमीरगढ़ थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया- जंगल में मवेशी चराने गई महिलाओं ने बुधवार रात इको पार्क के नाले के पास खाई में झाड़ियों में एक युवक का शव देखा, इससे बुरी तरह बदबू आ रही थी। महिलाओं ने इसकी सूचना पार्क के गार्ड हरिशंकर विश्नोई को दी गार्ड ने इसकी सूचना हमीरगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, नाले के पास झाड़ियों में युवक का शव उल्टा मुंह पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की सहायता से शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया।युवक का चेहरा पत्थरों से बुरी तरह से कुचला हुआ था एवं जानवरों ने शरीर के कई हिस्सों को नोच लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भीलवाड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। इस युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच होना बताया है। मृत युवक ने मेहंदी कलर का पायजामा व ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट पहन रखी है। उसके पास पहचान के कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिले है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मर्डर के बाद हत्यारों ने इसकी पहचान छुपाने के लिए इसके सारे डॉक्यूमेंट भी गायब कर दिए होंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों व अन्य तरीकों से पहचान के प्रयास में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *