इक्विलिब्रियम प्रदर्शनी टखमण आर्ट सेंटर शुरू हुई:कलाकृतियां रचनात्मक चर्चाओं और स्थानीय समुदायों के साथ हुए संवाद को दर्शा रही

उदयपुर में टखमण आर्ट सेंटर में प्रोजेक्ट इक्विलिब्रियम की प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी 7 मार्च 2025 तक चलेगी। उद्घाटन सत्र में क्यूरेटर शिल्पा रांगणेकर ने संदर्भ की भूमिका और कलात्मक सहभागिता पर अपने विचार साझा किए। उनके साथ प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कलाकार अदिति अनेराव और दीपर्णा साहा ने भी अपने अनुभव और कलाकृतियों की प्रक्रिया पर चर्चा की। इस प्रदर्शनी में कलाकार अदिति अनेराव, दीपर्णा साहा, एंथनी शेफर्ड और ईवा जॉय की कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं। ये कलाकृतियां परतापुर में हुई रेजीडेंसी के दौरान हुई रचनात्मक चर्चाओं और स्थानीय समुदायों के साथ हुए संवाद को दर्शाती हैं। टखमण आर्ट सेंटर, रोटरी क्लब,उदयपुर के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी को संदर्भ आर्टिस्ट रेजीडेंसी, बेनेश्वर लोक विकास संस्थान परतापुर और आर्टकोर, यूके के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। इस संस्करण को आर्टकोर (यूके) के सहयोग से और आर्ट्स काउंसिल इंग्लैंड के समर्थन से आयोजित किया गया है। रेजीडेंसी में डिजाइन को एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल किया गया, जिससे कला, शिल्प और उपयोगिता के बीच संवाद को व्यापक किया जा सके। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकारों में अदिति अनेराव (भारत), दीपर्णा साहा (कोलकाता, भारत), एंथनी शेफर्ड (यूके) और ईवा जॉय (यूके) शामिल हैं। इन कलाकारों ने रेजीडेंसी के दौरान स्थानीय समुदायों के साथ संवाद स्थापित कर, कार्यशालाओं का आयोजन किया और पारंपरिक शिल्पकारों के साथ मिलकर काम किया। उनकी कलाकृतियां इन साझा अनुभवों और सांस्कृतिक संदर्भों को दर्शाती हैं। प्रोजेक्ट इक्विलिब्रियम पारंपरिक कलाकार रेजीडेंसी मॉडल से आगे बढ़कर स्थानीय सामाजिक ढांचे में गहराई से समाहित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *