इग्नू इंडक्शन बैठक में विभिन्न कोर्सेज के बारे में दी जानकारी

भास्कर न्यूज| धौलपुर राजकीय महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय निदेशालय की इंडक्शन मीटिंग हुई। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राममूर्ति मीना ने कहा कि शिक्षा वंचित अभ्यर्थी दूरस्थ शिक्षा से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकता है। दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू का महत्वपूर्ण स्थान है। जिसमें अकादमिक एवं व्यावसायिक कोर्सेज के अध्ययन की सुविधा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना संविधान संशोधन कर 1985 में की गई थी। इग्नू दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई है। घर बैठे आप शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू में वर्तमान में 40 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पूर्व वाइस चांसलर प्रो. मनरूप मीना ने कहा कि इग्नू आपको घर बैठे शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीना ने कहा कि इग्नू के पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर घर का स्थाई पता, ई-मेल आई-डी अच्छे से भरे जिससे ऑनलाइन आपको जानकारी प्राप्त होती रहेगी। महाविद्यालय में इग्नू का परीक्षा केन्द्र संचालित है। समन्वयक डॉ. सोहराब शर्मा ने स्वागत किया। धौलपुर. कार्यक्रम में मौजूद अभ्यर्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *