गढ़वा | गढ़वा के सूरत पांडेय डिग्री (एसपीडी) कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र में जनवरी 2025 सत्र के लिए नामांकन और पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में केंद्र के समन्वयक डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स समेत अन्य कार्यक्रमों में नामांकन लेने के इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन कि अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पहले से स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित हैं, वे जनवरी सत्र के लिए पुनः पंजीकरण भी 31 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं।


