इटखोरी| तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण, शिवालय समेत सभी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां जय अंबे लाइट रांची के द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी ग्लोबल, रॉक लाइट, राइस झालर और भव्य झालरों से सजावट की गई है। रंग बिरंगी रोशनी की सजावट से पूरा मंदिर प्रांगण दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। यहां आए श्रद्धालु अपने-अपने एंड्रॉयड मोबाइल में रंग बिरंगी रोशनी क़ैद कर अपनी अपनी सेल्फी लेकर खूब उत्साहित हैं। यहां लगाए गए आकर्षक रोशनी (लाइट डेकोरेशन) ने अद्भुत दृश्य उत्पन्न कर दिया है। महोत्सव का उल्लास अभी से लोगों में देखी जा रही है। 19 फरवरी महोत्सव उद्घाटन से पूर्व पूरे मंदिर प्रांगण को सुगंधित फूलों से सजावट की जाएगी। पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। रात के समय में यहां का अद्भुत और जगमगाते हुए रोशनी की छटा पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य नजारे में तब्दील कर दिया है।


