इटखोरी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी में एक बार फिर शनिवार दोपहर पश्चात सतही हवा और तेज़ गरज मलक के साथ झमाझम बारिश हुई। यहां बारिश का दौर 2:45 दिन शुरू हुआ। इससे पूर्व यहां आसमान में काले बादल छा गए और काले बादलों के बीच तेज गरज मलक होने लगी। यहां 1 घंटे से ऊपर झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे पूर्व लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश का पानी प्रखंड के विभिन्न गली, सड़कों और नालियों में उतर आया। कच्ची गलियों में बारिश के पानी से कीचड़ उत्पन्न हो गया है। इस तरह के बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनके खेतों में लगे गरमा फसल में जान आ गई है। बारिश के बीच इटखोरी चौक पर सन्नाटा पसर गया। चहुंओर अंधेरा छा गया, इस दौरान इटखोरी- चतरा भाया पदमा पथ में आवागमन करने वाले छोटी-बड़ी वाहनों को हेडलाइट जलाकर रास्ता तय करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *