छोटानागपुर आर्ट रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी (कार्डस) ने इटली के प्रसिद्ध कलाकार लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले वर्ल्ड आर्ट डे पर खास कार्यक्रम आयोजित किया। डीएसपीएमयू में आर्ट के शिक्षक दीपांकर कर्मकार ने बताया कि 3 दिवसीय इस आयोजन में विवि के कला विभाग के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने रंगों के मेल से कैनवास पर अपनी भावनाओं को उकेरा। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जीवंत पोंटिंग में कटते पेड़ों से विनाश की ओर बढ़ते कदम, छात्र आशीष महतो ने शिव तांडव को उकेरा। छात्रों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। जिसे आप रोज देखते हैं, उसे पोट्रेट करें आर्टिस्ट विनोद रंजन, रामानुज शेखर, हरेन ठाकुर, हिमाद्री रमणी, विश्वनाथ चक्रवर्ती, दिनेश सिंह, दीपांकर कर्मकार आदि गुरुजनों ने विद्यार्थियों को कला की बारीकियां बताईं। उन्होंने बताया कि यदि आप जिनसे रोज मिलते हैं, उन्हें पोट्रेट कीजिए।


