इटली में बसे एक पंजाबी सिंगर ने सात समंदर पार आकर झुंझुनूं की बेटी के साथ महज 1 रुपया और एक नारियल स्वीकार कर विवाह रचाया और दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त हुंकार भरी। चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में सपरिवार इटली में रह रहे कुलदीप कुमार चावला पुत्र लक्ष्मी नारायण चावला का विवाह झुंझुनूं की निकिता पुत्री नवल किशोर के साथ संपन्न हुआ। अलसीसर के एक होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में राजस्थानी संस्कृति की पूरी झलक देखने को मिली। दूल्हे कुलदीप कुमार चावला ने हाथी पर सवार होकर तोरण मारने की रस्म अदा की। परंपरा और संदेश का संगम कुलदीप कुमार चावला एक मशहूर पंजाबी गायक हैं, वे झुंझुनूं जिले की कलेरी ढाणी से ताल्लुक रखते हैं। अपनी जड़ों से जुड़ाव और समाज सुधार की सोच के चलते उन्होंने इस शादी में कोई भी उपहार या नकद राशि लेने से साफ मना कर दिया। उन्होंने केवल 1 रुपया और नारियल लेकर समाज को यह संदेश दिया।


