इटारसी में पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम भट्टी स्कूल की तीन छात्रा के साथ मारपीट और गली-गलौज करने वाला शराबी हितेश जोठे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन छात्राओं के साथ युवक ने मारपीट की और गाली-गलौज किया। जिसकी जानकारी छात्राओं ने घर पहुंचने के बाद अपने माता-पिता को दी। पीड़ित माता-पिता ने थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि आरोपी की तलाश में ग्राम भट्टी गए हुए थे। इस दौरान आरोपी नहीं मिला है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया आरोपी हितेश जोठे की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी वह नशेड़ी ने 5-6 बार जाकर बच्चों के साथ मारपीट गाली-गलौज कर चुका है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पथरोटा थाना प्रभारी पवार से की है। वहीं इस बारे में पूर्व सरपंच मंटूलाल मर्सकोले ने बताया कि यह घटना आज की नहीं पहले भी 4-5 बार हो चुकी है। हमारे द्वारा पहले भी स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई थी। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।


