अंबिकापुर | मकर संक्रांति पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मंडला फोर्ट के मध्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की है। गाड़ी संख्या 08841/08842 13 से 16 जनवरी तक चलेगी। यह इतवारी से 13 जनवरी से रात 10 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी। वहीं मंडला फोर्ट से 14 जनवरी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर रात 9 बजे इतवारी पहुंचेगी।


