रांची| कोतवाली थाना की पुलिस ने नाला रोड में रहने वाले मो. जसीम को गिरफ्तार किया है। जसीम पर आरोप है कि अपर बाजार में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी फिरोज अली को उसने पनाह दी। उसने 48 घंटे तक फिरोज को पुलिस से छिपाने में सहयोग किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस को जांच में एक पूर्व पार्षद के बारे में भी जानकारी मिली है कि उसने भी अभियुक्त मो. फिरोज अली को पनाह देने में सहयोग किया। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


