अजमेर में ऑनलाइन फ्रॉड की वारदातें लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर ठगों ने एक युवक को इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसे में लेते हुए 13 लाख 56 हजार हड़प लिए। पीड़ित की ओर से मामले में जीरो नंबर एफआईआर एटीएस-एसओजी जयपुर में दर्ज करवाई गई। इसके बाद मामला अजमेर के साइबर थाने में भेजा गया है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार लोहागल उदित नगर निवासी अजय सिंह राठौड़ की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपनी गलत पहचान बताकर उसे झांसे में लेते हुए 13 लाख 56 हजार प्राप्त कर लिए। आरोपी के द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाकर उसे भ्रमित किया गया। साइबर थाना पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। 9 लाख 40 हजार होल्ड करवाए साइबर थाना पुलिस की ओर से पीड़ित की शिकायत दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। सीओ शमशेर खां के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने प्रारंभिक जांच में पीड़ित के 940000 होल्ड करवा दिए हैं। हालांकि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।


