…इन दो अपराधियों ने 10 घंटे में चार जगहों पर झपटी चेन

रांची शहर में महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं फिर बढ़ गई हैं। 21 फरवरी को बाइक सवार दो स्नैचरों ने सुबह से लेकर शाम तक मात्र 10 घंटे में शहर की 4 जगहों पर छिनतई की। तीन महिलाओं और एक पुरुष के गले से करीब 4.30 लाख रुपए मूल्य के चेन छीन लिए और फरार हो गए। दो घटनाएं लालपुर थाना क्षेत्र में घटीं तो दो घटनाएं डोरंडा थाना क्षेत्र में हुईं। किलबर्न कॉलोनी डोरंडा और शुक्ला कॉलोनी हिनू में महिला के गले से लगभग तीन लाख की चेन छीनी। वहीं डिस्टलरी पुल कोकर के पास महिला से 75 हजार की चेन ले भागे और मोरहाबादी मान्या पैलेस के पास एक पुरुष के गले से करीब एक लाख रुपए मूल्य की चेन स्नैचर छिनतई कर फरार हो गए। शिकार महिलाओं ने जो स्नैचरों को हुलिया बताया है, उसके अनुसार चारों घटनाओं को उन्हीं दो बाइक सवार स्नैचरों ने अंजाम दिया है, जो शुक्रवार को धुर्वा थाना क्षेत्र में एक महिला से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हुए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुट गई है और बाइक सवार दोनों स्नैचरों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उनका सुराग नहीं मिल पाया है। इतनी सुरक्षा के बीच से कैसे फरार हो जा रहे अपराधी {शहर में पीसीआर टाइगर मोबाइल और गश्ती पुलिस लगातार घूमती रहती है। इसके बाद भी चेन स्नैचिंग कर आरोपी फरार हो जा रहे हैं। {शहर के हर मार्ग पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से मॉनिटरिंग भी हो रही है। इसके बाद भी छिनतई कर अपराधी फरार हो जा रहे। {बड़ा सवाल विधि व्यवस्था पर उठ रहा है। अपराधी एक ही दिन चार-चार घटनाओं को अंजाम देते हैं और शहर में पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाती। धुर्वा में महिला से डेढ़ लाख लूटने वाले दो स्नैचर ही लूट रहे चेन 1.शांति नगर भुईंया टोली सामलौंग की रहने वाली सुभाषिनी हांसदा 21 फरवरी की सुबह 10 बजे डिस्टलरी पुल के पास सब्जी बाजार से गुजर रही थी। उसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो स्नैचर आए। बाइक पर पीछे बैठा स्नैचर उनके गले से चेन छीन लिया। जिसकी कीमत 75 हजार से ज्यादा था। छिनतई करने वाला स्नैचर जो बाइक में पीछे बैठा था उसने ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी। बड़ा सवाल… तीसरी घटना: दोपहर बजे चौथी घटना: शाम बजे दूसरी घटना: दोपहर बजे मोरहाबादी : पुरुष के गले से झपट कर ले भागे चेन हिनू : शिक्षिका के गले से सोने की चेन खींच ली डोरंडा: वृद्धा से 20 ग्राम की सोने की चेन छीन ली कोकर: बाजार से लौट रही महिला से झपटा चेन पहली घटना: सुबह बजे – राजकुमार मेहता, सिटी एसपी, रांची 4. लालपुर निवासी संदीप मुखर्जी लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी मान्या पैलेस रोड में चाय पी रहे थे। 21 फरवरी की शाम करीब 7.50 बजे के बीच बाइक सवार दोनों स्नैचर आए और उनके गले में झपट्टा मारा। उनके गले में दो सोने के चेन थे। दो में से एक को स्नैचरों ने झपट कर निकाल लिया। एक चेन टूट कर उनके गले में फंसा रह गया। दोनों ने काला जैकेट और काला हेलमेट पहन रखा था। 3. हिनू शुक्ला कॉलोनी निवासी शिक्षिका सुजाता पाठक से शनिवार को दिनदहाड़े दोपहर तीन बजे बाइक सवार अपराधियों ने गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने डोरंडा थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी बीच एक बाइक से मास्क पहने दो लोग आए उनके गले से चेन झपट कर भाग निकले। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन अपराधी को कोई पकड़ नहीं सका। 2.मजिस्ट्रेट कॉलोनी डोरंडा की रहने वाली 63 साल की छाया वर्मा 21 फरवरी को अपने पोते को स्प्रिंगडेल स्कूल से लेकर दिन के करीब 1.58 बजे लौट रही थी, दोनों बाइक सवार पीछे से आए और उनके 20 ग्राम वजन का सोने का चेन छीन मजिस्ट्रेट कॉलोनी से बाहर भाग निकले। ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार दोनों स्नैचरों ने काले रंग का कपड़ा पहन रखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *